Dark Mode
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

टोंक । भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ की बैठक डाक बंगला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विधि प्रकोष्ठ के समस्त सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा संस्कारी पार्टी है और इसकी रीति-नीति से प्रभावित होकर लाखों लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी को जिताने के लिए विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए हमें संगठन का विस्तार करना होगा, जिससे की संगठन मजबूत होगा एवं हम अधिक से अधिक लोगों के बीच में जाकर केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर उन्हे उनका लाभ दिला सके, तब ही आगामी समय में होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में विजय हासिल कर सकेंगे।  बैठक में वक्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामी को लेकर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिला प्रभारी एड. प्रीति शर्मा, जिला संयोजक मेघराज चौधरी, सह-संयोजक राजेश गुर्जर, हर्षिता जैन, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सह-सचिव राजवीर चौधरी, पंकज कुमावत, अजय जोशी, अनिल शर्मा, राजू कश्यप, कीमतराज मीणा एवं शिव सिंह मीणा  आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!