भाजपा महा जनसम्पर्क अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री 28 जून को बालेसर में जनसभा को संबोधित करेगे
फलोदी . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत भाजपा जोधपुर देहात उत्तर फलोदी जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहे है एवं आगामी दिनों के कार्यक्रमों की भी रूप रेखा बनाई गई है।
जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने बताया कि महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत जिले में बुथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे जिसमें लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा, जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन, सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद, विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन व परिचर्चा, पार्टी के समस्त मोर्चो का संयुक्त सम्मेल, सम्पर्क से समर्थन, मण्डल स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की योजना में लाभार्थी का सम्मेलन 21 जून 2023 को योग दिवस, बूथ स्तरीय कार्यक्रमों में 23 जून 2023 को डॉं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वीडिया कान्फ्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियों कान्फ्रेस द्वारा समस्त बूथो पर सूचना एवं संवाद आयोजित करना, दिनांक 25 से 30 जून तक केन्द्र में भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की 9 साल पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाएं और उपलब्धिया को घर घर जन सम्पर्क कर सभी को अवगत करना है।