Dark Mode
भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

धौलपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र धौलपुर में महिला सम्मेलन सागर पाड़ा में किया गया। सम्मेलन में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रक्षा भारद्वाज, करौली-धौलपुर सांसद डॉ.मनोज राजोरिया, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, पूर्व विधायक बसेड़ी रानी कोली आदि अतिथि रूप में उपस्थिति रहै। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर की गई। राधा भारद्वाज ने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई योजनाएं महिलाओं को बताईं और कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सपना अब साकार होने जा रहा है तथा महिलाओं में जागरूकता आ रही है। सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने केंद्र सरकार की विभिन्न महिला योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है और राजस्थान में अबकी बार कमल का फूल खिलाना है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कल्पना शर्मा ने कहा कि हम पूरे राजस्थान की महिला मोर्चा की बहनें मिलकर के राजस्थान में बीजेपी की सरकार लाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन शिप्रा गर्ग ने किया और धन्यवाद आईटी सहसंयोजक शशि त्यागी ने दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा, हरी निवास प्रधान, जिला संयोजक बॉबी परमार, सहसंयोजक रणवीर दंडोतिया, रजनीकांत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उमासिंह, जिला मंत्री राजकुमारी लवानिया, छाया शर्मा, कमलेश सेन, पवनेश शर्मा, कोठी मंडल कोषाध्याय सीमा गोयल, शहर मंडल महामंत्री रेखा रानी, जाटोली मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी रेनू, विशाल सिंघल, मुस्ताक कुरेशी,राम शर्मा, विनय परमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया, हेमराज सिंह, आनंद शर्मा, विजय वास्तव, विनय परमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!