परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने बाटे पीले चावल
सीकर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यश्च अनिता शर्मा ने बताया राजस्थान प्रदेश में परिवर्तन के आगाज के साथ भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रही है।इसी क्रम मे परिवर्तन यात्रा 15 सितंबर को सीकर में प्रवेश करेगी तो यात्रा को सफल बनाने के लिए सर्व प्रथम देवीपुरा बालाजी को हमने निमंत्रण में पीले चावल भेट कर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में पीले चावल बाट कर परिवर्तन यात्रा में आने का न्योता दिया और परिवर्तन सभा को सफल बनाने के लिए सभी वार्डों में भाजपा महिला मोर्चा घर-घर पहुंचकर महिलाओं को पीले चावल बाट रही है व यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित कर रही है। श्रीमती शर्मा ने बताया सीकर की जनता में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है पीले चावल लेकर खुश हुई बहनो ने भाजपा के हर कार्यक्रम मे आने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर संतोष खंडेलवाल,रमा शेखावत,अंबिका शर्मा,सरोज कलावतटिया,फुलवंती वर्मा,राज शर्मा,सुनीता शर्मा आदि मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रही।