Dark Mode
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

महिला मोर्चा जयपुर में करेगी राज्य सरकार के खिलाफ  महाप्रदर्शन


टोंक । राज्य की गहलोत सरकार के शासनकाल में महिलाओं के साथ दुष्कर्म व महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा आगामी 5 जुलाई को जयपुर में सरकार के खिलाफ  महाप्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला टोंक की बैठक सांसद कार्यालय में आयोजित की गई, जिसको पूर्व विधायक चाकसू श्रीमती प्रोमिला कुंदरा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रोमिला ने बताया कि महिलाओं में सरकार के खिलाफ  बहुत आक्रोश है, यह आक्रोश 5 जुलाई को जयपुर में सडक़ों पर नजर आएगा। प्रदेश भर से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थाली चम्मच लेकर सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन करेंगी। जिला प्रमुख सरोज बंसल व पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने प्रोमिला को विश्वास दिलाया कि टोंक जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन में सम्मिलित होगी। महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता ने बताया कि प्रदेश, महिला अत्याचार की घटनाओं में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। गहलोत सरकार के साढ़े चार साल के शासनकाल में महिलाओं के साथ 36 हजार  से ज्यादा दुष्कर्म के मामले सामने आए है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा  ने कहा कि जिला संगठन, महिला मोर्चा को प्रदर्शन की तैयारियों में हर संभव मदद करेगा। बैठक में जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, टोंक विधानसभा विस्तारक विकास शर्मा, देवली- उनियारा विधानसभा विस्तारक अमित नायक, जिला मंत्री ममता शर्मा, सूचना मंत्री दानवेंद्री सैन, मंडल अध्यक्ष रामेश्वरी चौधरी, कमलेश धाकड़ एवं स्नेहलता शर्मा उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!