Dark Mode
 भाजपा महिला मोर्चा ने “नमो ऐप डाउनलोड” शिविर का आयोजन किया 

 भाजपा महिला मोर्चा ने “नमो ऐप डाउनलोड” शिविर का आयोजन किया 

रतनगढ़ । भारतीय जनता पार्टी की  शहर महिला मोर्चा इकाई ने नमो ऐप डाउनलोड शिविर का आयोजन  स्थानीय टैगौर पब्लिक स्कूल  में किया। भाजपा शहर मण्डल संयोअक महेश सैनी ने नमो ऐप डाउनलोड करने के स्टेप एवम उसके उद्देश के बारे में विस्तार से महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को बताया। सैनी ने कहा कि अभियान 22 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक चलाया जायेगा। महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा शहर मण्डल ने कैम्प के माध्यम से 77 महिला के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड करवाया। अब महिला मोर्चा के कार्यकर्त्ता शहर के अलग - अलग बूथ में जाकर नमो ऐप डाउनलोड करवाने के लिए कार्य करेगा। शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा शहर मण्डल को जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा करने के लिए महिला मोर्चा के कार्यकर्त्ता संकल्पित है | इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री कौशल्या सैनी, उषा शर्मा, यशोदा शर्मा,प्रियंका नाई,सरोज कँवर,कविता शर्मा, विमल महर्षि सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!