Dark Mode
भाजपा महिला मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

भाजपा महिला मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

टोंक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर चलाए जा रहे ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी के निर्देशानुसार, भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता के नेतृत्व में टोंक जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अंजली गुप्ता ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में सौ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की शुरुआत करते हुए महिला मोर्चा द्वारा टोंक देहात मंडल के ग्राम इलाहीपुरा के राजकीय विद्यालय में 20 पौधे लगाकर हरियाला राजस्थान का संदेश दिया। अंजली ने इस मौके पर कहा है कि पूरी दुनिया आज ग्लोबल वार्मिंग का शिकार हो रही है, ऐसे में जरूरत है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाए। इस अवसर पर लक्ष्मी बैरवा, ममता देवी, अलका देवी, मंजू, कंचन देवी, रामकन्या, फोजिया, सपना एवं प्रियंका सहित महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!