भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन पर बांधे रक्षा सूत्र
सीकर। भाजपा महिला मोर्चा की और से रक्षाबंधन पर बहनों के द्वारा सीकर बस डिपो पर बस चालक,टैक्सी चालक व व्यापारी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लिया,मोर्चा की जिलाध्यश्च अनिता शर्मा के नेतृत्व में चालको के तिलक लगाकर, मिठाई व श्रीफल भेट कर भाजपा के कमल के फूल की राखिया बांधी,श्रीमती शर्मा ने कहा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही एवं महिला सुरक्षित नहीं है, इसलिए इन सभी भाइयों को राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। बीएमएस जिलाध्यश्च राजेंद्र सिंह हिरणा ने कहा सबसे ज्यादा महिलाएं लोक पूरीवहन बस मे ही जाती है हम उनकी पूरी सुरक्षा रखेंगे,रूह्र साहब विक्रम सिंह,प्रशासनिक अधिकारी मैना देवी,दीप्ति सैनी,बीएमएस डिपो सचिव राजेंद्र छबरवाल,सुभाष बड़सरा,सुरेश कुमार डारा,ओम सैनी,नरपत जी बारठ,शंकर सिंह,जुगल किशोर,गुलाब सिंह आदि अधिकारी एवं रोडवेज कर्मचारीगण के भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियो ने राखिया बांधी जिसमे संतोष खंडेलवाल,रमा शेखावत,अलका शर्मा,सुशीला शर्मा,मधुमती कुमावत,सरोज कलावटिया,राज शर्मा,फुलवंती वर्मा,दुर्गा देवी,अंबिका शर्मा,पुष्पा राठौड़ सुनीता शर्मा आदि भारी संख्या मे मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रही।