Dark Mode
विराटनगर में भाजपा की बैठक आयोजित 

विराटनगर में भाजपा की बैठक आयोजित 

 

 राजस्थान अभियान के तहत महा जनसंपर्क का  आयोजन

 
विराटनगर . विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दूधी आमलोदा स्थित आमण माता मंदिर में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महा-जनसंपर्क अभियान के तहत जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा की अध्यक्षता में  भाजपा बाण गंगा मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रमा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर आम लोगों को लाभ दिलवाना है। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक विराटनगर के पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा, बांण गंगा मंडल अध्यक्ष सीताराम सैनी, पावटा प्रधान प्रतिनिधि जगन चौधरी, वार्ड नंबर 44 से जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि व मैड़ ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष शिवदान फागणा, वार्ड नंबर 43 से जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हरीप्रसाद बल्लीवाल, नमो वॉलिंटियर विराटनगर त्रिलोक चन्द, वार्ड नंबर 45 से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी किरण शर्मा, संतोष मोदी, बाबूलाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीणा कैलाश दिलाण, भैरू राम जोगी, ललित टांक, रामचंद्र यादव, नरेश यादव, हीरालाल स्वामी, चेतराम बुनकर, पूर्णमल नील, लक्ष्मण बुनकर, केसर गिराटी, रामस्वरूप गुर्जर, सुभाष सैनी, जगदीश प्रसाद शर्मा, विक्रम गुर्जर, अशोक रावत, शंभू दयाल रावत, रामजीलाल मीणा, श्रीराम मीणा, पूर्णमल सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी गण ओर जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!