पीएम की सभा की तैयारीयों को लेकर तारानगर में भाजपा की बैठक
तारानगर. 27 जुलाई को सीकर में पीएम नरेन्द्र मोदी की होने वाली विशाल सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को तारानगर के वर्षा कंन्दोई गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता राकेश ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की सभा की तैयारी को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने " नहीं सहेगा राजस्थान" पोस्टर का विमोचन किया। जांगिड़ ने 27 जुलाई को पीएम मोदी की सभा में अधिक से अधिक पहुँचने का आह्वान किया। जांगिड़ ने कहा देश के प्रधानमंत्री राजस्थान की धरा पर पधार रहे है। प्रधानमंत्री को देखने एवं सुनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है। जांगिड़ ने कहा 27 जुलाई को तारानगर विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता पहुँचने का लक्ष्य रखा है। बैठक के दौरान नवनियुक्त विधानसभा संयोजक अजीत सिंह राठौड़ का स्वागत किया गया। इस मोके पर रतन सिंह राठौड़, महावीर पूनियाँ, राकेश शर्मा, रणजीत तंवर, विशाल शर्मा, सुरेश मित्तल, कानसिंह, मातुसिंह, सुमन शर्मा, कृष्ण मेघवाल, बाबूलाल पटिर, त्रिलोक रेगर, कृष्ण सहारण, विनोद कस्वां, मनीराम रेगर, मोहम्मद फारूक, राकेश टाक, मनोज कस्वां, संजय कुमार, कुलदीप सोनी, केशरी चंद, किशन सिंह राठौड़, लालचंद जांगिड़ सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।