भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई
बीदासर। कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा की घोषणा के बाद एक दूसरे को बधाई दी तथा ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मानते हुए आतिशबाजी कर व मिठाई बांटी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हुक्मीचंद गुसाईवाल, पवन महाराज, पार्षद ललित माली, सांवरमल नाई, रमेश प्रजापत, बनवारी स्वामी, राजेश सोनी, महेंद्र टेलर, रामनिवास माली, भवंर सिंह बीदावत, जुल्फिकार अली रिनिवाल, सुखाराम प्रजापत, गुलाम रसूल बल्खी, शिवरतन दर्जी, विमल टेलर आदि उपस्थित थे।