Dark Mode
भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक आयोजित, दी विभिन्न जिम्मेदारियां

भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक आयोजित, दी विभिन्न जिम्मेदारियां

भोपालगढ़. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निकली जाने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। भाजपा भोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया ने बताया की 21 सितंबर को भोपालगढ़ विधानसभा मुख्यालय पर होने वाली परिवर्तन यात्रा रैली को सफल बनाने के लिए कार्य योजना व कार्य विभाजन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई के अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय में रखी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया की यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार प्रसार व्यवस्था में लगे । 4 सितंबर को यात्रा आरंभ के मौके पर भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता रामदेवरा पहुंचकर भव्य आयोजन के साक्षी बने। बैठक में परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक डॉ सोहन चौधरी जिला सहसंयोजक कालूसिंह भाटी जिला उपाध्यक्ष शिवचरण बिश्नोई ऐसी मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण सुरेंद्र डांगी ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल मेघवाल भोपालगढ़ विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश चोटिया बनाड़ मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित हुकमसिंह घोड़ावत पदमाराम बांता, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम सोलंकी, रामदीन ग्वाला , मोर्चा के देवी सिंह दईकड़ा किसान मोर्चा के अर्जुनसिंह शेखावत कुंभाराम जाखड़ हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!