Dark Mode
भाजपा ने नमो वॉलिन्टीयर की कार्यशाला आयोजित

भाजपा ने नमो वॉलिन्टीयर की कार्यशाला आयोजित

 
रतनगढ़ । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत नमो वॉलिन्टीयर की नियुक्ति प्रत्येक बूथ पर कर रही है । इसी संदर्भ में विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ मंडलों की कार्यशाला पोद्दार गेस्ट हाउस में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के आतिथ्य में संपन्न हुई। भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट के समक्ष पुष्पांजलि व धूप अगरबत्ती कर वंदेमातरम गायन के साथ मंचासीन अतिथियों ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, प्रभारी व मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया ।
भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को नींव की ईंट बताते हुए कहा कि अल्पकालीन विस्तारकों के तीन प्रमुख कार्य हैं फोटो युक्त बूथ समिति बनवानी, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति, बूथ समिति को वाट्सअप ग्रूप चैनल से जोङना है।
विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के आम खाने के व दिखाने के अलग - अलग हैं, इस नाकारा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर हम जनता के बीच में जायेंगे। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कारण आज भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है, यह हम सब के लिए गौरव का विषय है।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में जो भी काम कार्यकर्ताओं को मिलता है उसे पूरी ईमानदारी से संपन्न करेंगे। चुनावी वर्ष का अब समय आ गया है जब हम सब मिलकर कार्यकर्ता के रूप में गेम चैंजर साबित होंगे। कार्यशाला को भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत, छापर मंडल अध्यक्ष जयराम जांगीङ,  राजलदेशर मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, चाङवास मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित किया। अंतिम चरण में राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला संपन्न हुई । इस अवसर पर भाजपा नेता मदनलाल सैनी, महामंत्री भरत सैनी, लिखमीचंद जांगीङ, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, स्वरूप सिंह राठौड़, मदन दाधीच, दीनदयाल स्वामी, मनोज हारित, शंकरलाल कम्मा, हनुमान बारवाल, चतुर्भुज सैनी, रमेश पारीक, गोपाल गहलोत, राजकुमार सोन, बंशीधर स्वामी, संतोष कुमार जोशी, परमेश्वर प्रजापत, ओमप्रकाश पांडे, मनोज प्रजापत, किशोरीलाल प्रजापत सहित दर्जनों भाजपाइयों ने कार्यशाला में भाग लिया। मंच संचालन मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!