भाजपा द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित
नवलगढ़ . नवलगढ़ भाजपा द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर राजस्थान भर में चलाए जा रहे नही सहेगा राजस्थान महाभियान के नाते विधानसभा प्रभारी मनोज बाटड़ ने जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की सामुहिक बैठक ली। बैठक की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने बताया की आगामी 15 दिन तक भाजपा द्वारा मंडल व विधानसभा स्तर पर नहीं सहेगा राजस्थान महाभियान चलाया जायेगा जिसके अंतर्गत मंडल स्तर पर अंबेडकर जी की मूर्ति पर सरकार का विरोध जताना, नुक्कड़ सभा, सरकार के खिलाफ पैदल मार्च, घर घर जनसंपर्क महाभियान और साथ ही विधानसभा स्तर पर बाइक रैली का आयोजन करके जनता को जगाने का काम किया जायेगा। बैठक में विधानसभा संयोजक सुभाष लांबा ने अपने विचार वक्त करते हुए कहा की इस अभियान को हमें घर घर लेकर जाना है और जन विरोधी इस सरकार की गलत नीतियों को उजागर करना हैं। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मनोज बाटड़ ने बताया की पूरे राजस्थान की जनता इस सरकार से त्रस्त है और अब वो समय आ गया जब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का जन मानस आम जन बना चुका है इसलिए हर शक्तिकेंद्र पर हम प्रभावी रूप से आमजन के बीच जाकर सरकार की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार, दलित और युवाओं पर अत्याचार, महिला अत्याचार को उजागर करें। बैठक में नही सहेगा राजस्थान अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया गया । बैठक में जिला मंत्री मंजू सैनी, कारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कर्णावत, नवलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सैनी, मुकुंदगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा,शहर मंडल संयोजक शब्दप्रकाश बियान, ग्रामीण मंडल महामंत्री रोहिताश मेघवाल, किसान मो मुकुंदगढ़ मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा मौजूद रहे ।