दौसा से भाजपाई जयपुर घेराव के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में
दौसा . जयपुर में महाघेराव को लेकर दोसा से भाजपा कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा के नेतृत्व में दोसा से रवाना हुए। जयपुर में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, पेपर लीक मामले और कुशासन के खिलाफ जयपुर में आज जन आक्रोश व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसी को लेकर बड़ी संख्या में दोसा से भाजपाई रवाना हुऐ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार कुशासन का पर्याय बन गई है। सचिवालय में करोड़ों रुपए और सोना मिला है पेपर लीक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महिलाओं पर प्रदेश में अत्याचार बलात्कार चरम सीमा पर पहुंच गए हैं। इसी को लेकर भाजपा के द्वारा जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। और प्रदेश की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाल धरना प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। इसके लिए दोसा से बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला के नेतृत्व में भी महिला कार्यकर्ता एवं जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर और धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए है।