भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी का किया स्वागत
सोजत। भारतीय जनता पार्टी सोजत मण्डल मंत्री व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पाली जिला सह संयोजक महेश सोनी ने जयपुर यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर व राधा कृष्णा की चांदी की मोमेंटो देकर स्वागत किया इस अवसर पर सह संयोजक भाजपा महिला मोर्चा रायपुर मण्डल अध्यक्ष अंजू चौधरी , संयोजक मीडिया प्रभारी हिरालाल सांखला आदि उपस्थित थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने सोनी द्वारा किए गए बहुमान व स्वागत का आभार जताया और कहा कि सोनी समाज सेवा के साथ ही पार्टी के लिए समर्पित ऊर्जावान कार्यकर्ता है।