Dark Mode
भाजपा सैथल मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

भाजपा सैथल मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित


दौसा . भाजपा सैथल मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक श्रीश्याम रिसोर्ट बापी पर पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, जिला मंत्री कमलेश जोशी के मुख्य अथिति एवं मंडल अध्यक्ष विशन सिंह गुर्जर सैथल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय , श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता की छाया चित्र पर फूल मालाये चढाकर किया
गया। बैठक में बूथ कार्यसमिति की मजबूती तथा आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तथा ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना एवं राज्य सरकार की असफलताओं के बारे में आम जनता को पूर्ण तरीके से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों से प्रत्येक भारतीय को जो गौरवान्वित करने वाले अनेकों निर्णय हैं उनके बारे में आमजन को बताकर नरेन्द्र प्रधानमंत्री के नेतृत्व के आमजन ना केवल हम सभी पूर्ण तरह सुरक्षित है। उसकी विश्व में पहचान बनी हुई है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के साढे सात करोड़ निवासियों की ओर से आभार व्यक्त करती है। तथा आमजन हेतु प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन देने का काम जारी है तथा नरेंद्र मोदी के सभी के लिये शौचालय का निर्माण, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, इमरजेंसी क्रेडिट गारंटी योजना तथा राजस्थान के लिए मेडिकल कॉलेजों की सौगात आदि जैसी उपयोगिताओं के बारे में अवगत कराया गया। भ्रष्टाचार में डूबी राज्य सरकार के अत्याचारों को अब नहीं सहन किया जायेगा। इसी के साथ राष्ट्रगान कर उक्त मीटिंग का समापन किया गया। मीटींग मे सयोजक राम लाल शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष तेज सिंह, दशरथ सिंह ,बृजमोहन गुर्जर ,उपाध्यक्ष प्रकाश सैनी, महामंत्री मदन गुर्जर ,सोनू शर्मा, पंचयात समिति सदस्य विष्णु जोशी , किसान मोर्चा जिलामंत्री रामकिशन शर्मा, सुरेश सोती, गिर्राज लागड़ी, सुमित नागर, अकसत बंजारा , मुकेश बंजारा , कुंजबिहारी शर्मा ,मण्डल मन्त्री राजाराम मीणा, रामजीलाल मीणा ,रामेश्वर बंसीवाल, रामावतार शर्मा, शम्भू उदावाला ,गुर्जर रमेश बिहारीपुरा व मण्डल के बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र सयोजक समस्त भाजपा कार्यकता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!