भाजपा एससी मोर्चा ने किया पौधरोपण
श्रीविजयनगर . भाजपा एससी मोर्चा ने बस स्टैंड पर पौधा रोपण कार्यक्रम किया। पौधा रोपण कार्यक्रम में पंजाब से विस्तारक के रुप में पधारे दिनेश जैन ने पौधा रोपण कर , सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम लोट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधा का देख रेख व सार संभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम लोट, लालचंद नायक, सूरजपाल कुलविंदर सिंह अशोक कुमार, मनीष, बुधराम, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश, बवेजा, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे