Dark Mode
पीलोदा में हुआ भाजपा एस टी मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन

पीलोदा में हुआ भाजपा एस टी मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन

वज़ीरपुर। उपखंड मुख्यालय के ग्राम पीलोदा में भारतीय जनता पार्टी का एस टी मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। यह सम्मेलन भाजपा के चार मंडलों वजीरपुर,तलावड़ा, गंगापुर ग्रामीण एवं गंगापुर के एस टी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर ममता मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुसूचित जनजाति के लिए किए गए कार्यों को उन तक पहुंचाने के लिए, मानगढ़ पर आदिवासियों के बलिदान को याद करने के लिए एवं जनजाति का गौरव बढ़ाने के लिए बिरसा मुंडा जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का आवाहन भी किया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद मीणा, मंडल प्रभारी बुद्धि प्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री दीपक उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला मंत्री अंजू जाटव, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, मनु लाल मीणा,विजय मीणा एवं मीडिया प्रभारी संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!