Dark Mode
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आए सीकर कार्यकर्ताओं ने किया अभूतपूर्व स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आए सीकर कार्यकर्ताओं ने किया अभूतपूर्व स्वागत

 सीकर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर सीकर आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की फिर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला समन्वयक समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर चर्चा की। यहां से वे झुंझुनूं के लिए प्रस्थान कर गये। सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार सीकर आने पर जिले की सीमा से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ जो पूरे रास्ते में चला। सरगोठ से रींगस, पलसाना, रानोली, बाजौर, रामू का बास, गोकुलपुरा में कार्यकर्ताओं ने जोशी का फूल मालाओं, पार्टी के दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया। जिला कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आजादी के बाद देश में हुए चुनावों में केवल दो सीट पर विजय हासिल की थी। जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि भाजपा के विकास में सभी कार्यकर्ताओं का योगदान है। कहा कि देश आज विकसीत राष्ट्रों की श्रेणी में आता है।

 सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश, प्रदेश व जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। कहा कि केंद्र सरकार ने जिले में ऐसे-ऐसे विकास के कार्य करवाये है जो कांग्रेस के शासन में सोच भी नहीं सकते थे। कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जो संसद में उनके साथी है मेहनती व सौम्य स्वभाव के धनी है। जोशी प्रदेश की जनता के लिए हमेशा संघर्षशील रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने किया।

जिला समन्वयक समिति की बैठक :

 कार्यक्रम के बाद में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा जिला समन्वयक समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सदस्यों के साथ कार्य योजना को लेकर चर्चा की।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, मधु कुमावत, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर, बंशीधर बाजिया, रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा, झाबरसिंह खर्रा, राजुकमारी शर्मा, पूर्व सांसद सुभाष महरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, विष्णु चेतानी, पवन मोदी, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, रमेश जलधारी, प्रभुसिंह शेखावत, डॉ. कमल सिखवाल, रतनलाल सैनी, राजेश रोलन, ओमप्रकाश बिजारणियां, मधुसुदन भिंडा, दिनेश जोशी, मदन प्रजापत, नीलम मिश्रा, प्रमोद सिंघानिया, राजकुमार जोशी, भगवान सिंह घाणा, अनिता शर्मा, राजेश सिंह, स्वदेश शर्मा, सरोज कड़वासरा, रामनिवास सैनी, बाबुलाल शर्मा, रणवीर सिंह टाटनवां, भंवरलाल जांगिड़, लक्ष्मण सिंह निर्वाण, जयपाल गढ़वाल, रामेश्वर रणवां, ईश्वरसिंह राठौड़, डॉ. माधवसिंह, मनोज बाटड़, ममता मूंडोतिया, मनोहरलाल सैनी, महेश खोखर, रविंद्र गहलोत, राजकुमार किरोड़ीवाल, अशोक चौधरी, जगदीश कुमावत, राजकुमार स्वामी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!