Dark Mode
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड सदस्यता अभियान जोधपुर जिला कार्यशाला में हुए शामिल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड सदस्यता अभियान जोधपुर जिला कार्यशाला में हुए शामिल

  • भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकताः- मदन राठौड़

  • भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं विकासोन्मुखी नीतियों का संदेश जन जन तक पहुंचाएः-भजनलाल शर्मा

जयपुर। भाजपा के सदस्यता अभियान की जोधपुर जिला कार्यशाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से भारतीय जनता पार्टी को जीताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और आभार।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभाने का आव्ह्ान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बजट में जो भी घोषणाएं हुई है उसको आमजन तक पहुंचाएं। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम को स्थापित कर रही है। भाजपा सरकार घर-घर सोलर पैनल लगाने की योजना लेकर आई है ताकि आमजन पर बिजली का भार कम हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में राजस्थान में छह विधानसभाओं में उपचुनाव होने जा रहे है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता चुनावी क्षेत्र में अपने परिचितों से सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बांग्लादेश व पाकिस्तान में कितनी अराजकता उत्पन्न हुई है। कांग्रेस आज हमारे विरोध में खड़ी है और अनेक प्रकार की अव्यवस्था फैला रही है ताकि देश आर्थिक स्थिति से पिछड़ जाएं। उन्होंने बांग्लादेश एवं पाकिस्तान मंे उत्पन्न हो रही विकराल स्थितियों को हवाला देते हुए कहा कि बांग्लादेश में इतनी अराजकता फैल गई है कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भी भागकर भारत में शरण लेनी पड़ी। ऐसे में हमारे देश में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए सावधान रहने की जरूरत है। देश और प्रदेश में विपक्षी विरोधी ताकतों का षड़यंत्र विफल करना है। कांग्रेस ने कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस के साथ समझौता किया, जिसने घोषणा की कि यदि वो सत्ता में आई तो कश्मीर में पहले जैसी स्थिति पैदा करेगी। ऐसे में हम सभी को जागरूक नागरिक का दायित्व निभाना है और ऐसी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ खड़ा होना होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपस्थित समर्पित कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की रणनीति एवं कार्यप्रणाली से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। सीएम शर्मा ने अभियान के दौरान सूर्यनगरी में अधिकाधिक नागरिकों को पार्टी से जोड़ने तथा सदस्यता में वृद्धि करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से हम न केवल पार्टी की सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करें, अपितु जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं विकासोन्मुखी नीतियों का संदेश भी पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक प्रदेशवासी राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक और महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

भाजपा के जोधपुर जिला सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद पीपी चौधरी, विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री केके विश्नोई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, विधायक छोटू सिंह भाटी, भैराराम चौधरी, बाबूसिंह राठौड़, देवेंद्र जोशी, पब्बाराम विश्नोई, हमीर सिंह भायल, जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड सदस्यता अभियान जोधपुर जिला कार्यशाला में हुए शामिल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड सदस्यता अभियान जोधपुर जिला कार्यशाला में हुए शामिल

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!