भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह बगड़ी का किया जाएगा अभिनंदन स्वागत
सीकर । सीकर आगमन पर बुधवार को नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी का एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास के नेतृत्व में किया जाएगा अभिनंदन स्वागत। लक्ष्मणगढ़ तहसील के बगड़ी गांव के वासी भाजपा संगठननिष्ट , सेवाभावी , लोक लाडले नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह जी बगड़ी के 19 जुलाई बुधवार को लक्ष्मणगढ़ जाते समय सीकर आगमन पर सांवली चौराहा बाईपास स्थित होटल राज महल राज बाग रिसोर्ट सीकर पर बुधवार सुबह 10:30 बजे एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास के नेतृत्व में शहर के गणमान्य जनों भाजपा वैचारिक लोगो अधिवक्ताओं और युवाओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। श्रवन सिंह बगड़ी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता पिछले कार्यकाल में प्रदेश मंत्री के नाते दायित्व का संगठन हित में संतोषप्रद निर्वहन करने पर भाजपा आलाकमान ने अभी इनको प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व भाजपा द्वारा दिया है।