Dark Mode
प्रदेश सरकार की नीतियो के खिलाफ भाजपा ने सौपा ज्ञापन

प्रदेश सरकार की नीतियो के खिलाफ भाजपा ने सौपा ज्ञापन

सरवाड़. कस्बे में गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां एवं क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व कार्यकर्ता पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम व पूर्व प्रधान रिंकू कंवर की अगुवाई में उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सरकार की जन विरोधी नीतियां एवं सरवाड़ उपखंड क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन एक भ्रष्टाचार के कारण पूरे भारत में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है। राज्य सरकार की अविवेकपूर्ण नीति का खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। सरकार की अविवेकपूर्ण नीति के कारण राज्य की बिजली कंपनियों ने राज्य सरकार के निर्देश पर पूर्व में 24 पैसे प्रति यूनिट विद्युत सरचार्ज व विगत सप्ताह 45 प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज राज्य की गरीब जनता पर लगा दिया है, जिससे की गरीब जनता पर आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही ज्ञापन में ससरवाड़ क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कें, कानून व्यवस्था, अपराध में बढ़ोतरी, नरेगा में अनियमितता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, पूर्व प्रधान रिंकू कंवर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, राजवीर भीचर, पूर्व पालिकाध्यक्ष दुर्गालाल माली, पूर्व प्रधान किशन लाल बैरवा, भागचंद जाट, शिवप्रकाश आचार्य, छोटु भाटी, करण बंजारा, उज्जवल जैन, चेन सिंह पगारिया, इरफान मंसूरी, हनुमान गुर्जर, देवराज बैरवा, प्रेम शंकर शर्मा, रामराज जाट, शक्तिसिंह, गणेश माली, कन्हैया लाल माली, सागर सोनी, मंजूला पंचोली, सद्दीक सिलावट, दर्शन जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!