Dark Mode
भाजपा प्रत्येक बूथ पर करीब 200 नये सदस्य बनायेगी : सांसद घनश्याम तिवारी

भाजपा प्रत्येक बूथ पर करीब 200 नये सदस्य बनायेगी : सांसद घनश्याम तिवारी

  • दौसा में भाजपा जिला स्तरीय सदस्यता महाअभियान कार्यशाला का आयोजन

दौसा। भाजपा जिला स्तरीय सदस्यता महा अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन दौसा के जयपुर आगरा बाईपास स्थित निजी होटल में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटरा, भाजपा जिला प्रभारी संजय नरूका,, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर पी डी शर्मा व पूर्व विधायक शंकर शर्मा रहे। इस अवसर पर कार्यशाला में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा इस सदस्य अभियान को लेकर सभी को निर्देश दिए कि हमें अधिक से अधिक भाजपा की सदस्य बनना है। मिडिया को राज्यसभा सांसद ने बताया कि प्रत्येक को एक बूथ पर करीब 200 नए सदस्य बनना है।

 

प्रदेश भर में 10 करोड़ मेंबर बनना है।राजस्थान में एक करोड़ लोगों को मेंबर बनाने का लक्ष्य रखा है। उसके तहत पार्टी काम कर रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक कैडर बेस पार्टी है उसे कैडर को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत कर रही है। यह कार्यक्रम दिसंबर तक चलेगा विभिन्न चरणों में चलेगा। 1 तारीख को प्रधानमंत्री खुद सदस्यता ग्रहण करेंगे 31 अगस्त को जितने भी सदस्य बने हैं उन सब की सदस्यता समाप्त हो जाएगी और 1 सितमबर के बाद हमें पुनः सदस्यता ग्रहण करनी पड़ेगी। , पहले प्राथमिक सदस्यों का अभियान चलेगा फिर सक्रिय सदस्यों का अभियान चलेगा वह सभी लोग मेंबर बन सकेंगे जो 18 साल की उम्र पार कर चुके हैं। जो भारतीय जनता पार्टी की निष्ठाओं में विश्वास करते हैं उन सबको हम मेंबर बनाएंगे यह हमारा महा अभियान है।

 

 

क्योंकि अभी कोई चुनाव नहीं है भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क का यह महा अभियान चला रही है क्योंकि हम ना कोई परिवार पर आधारित पार्टी है,, ना किसी हम जाति पर आधारित पार्टी हैं, ना कोई क्षेत्र पर आधारित पार्टी हैं, हम कैडर बेस कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए हम कार्यकर्ताओं को मेंबर बनाकर सर्वे स्पर्शी मेंबर इस प्रकार के होंगे एक समुदाय, एक वर्ग, एक परिवार के नहीं सब संप्रदायों , सभी वर्गों में, बिना भेदभाव के यह अभियान चला रहे हैं। उसे अभियान की दोसा जिले की आज कार्यशाला है। जिन लोगों को इस सदस्यता अभियान में भाग लेना है उन सब को आज बुलाया गया है। उसी के लिए यह कार्यशाला आज रखी गई है। उपचुनाव के बारे में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ पार्टी है और इस उप चुनाव का सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

 

 

ये उपचुनाव लोकसभा की सीट खाली होने के कारण हो रहे हैं। एक चुनाव हमारे विधायक का देहांत होने की वजह से उपचुनाव कराए जा रहे हैं। उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी और प्रयत्न करेगी कि सब 6 की 6 सीट जीतेंगे। इस अवसर पर कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर, अमर सिंह कसाना, जिला महामंत्री हरकेश मटलाना, दीपक जोशी ,उर्मिला जोशी,भावना सैनी,आशा मीणा,मुरारी धोकरियां , महेंद्र तिवारी ,बाबूलाल जैमन, अर्जुन सिंह लवाण ,रितेश पारीक, पूरण सैनी, विपिन वाल्मीकि, डॉ मुकेश शर्मा, रामप्रसाद कालोता ,वैद्य विनोद शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!