भाजपाई तीन गुटों में अलग अलग अपने नेताओं के साथ
रतनगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बीकानेर के नोरगदेशर में आयोजित जन सभा को सुनने के लिए हजारों भाजपाई बसों व छोटी गाड़ियो से अपने अपने नेताओं के साथ तीनों गुटों में रवाना हुए। प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में भाजपाई व समर्थक दोपहर उनके आवास से रवाना भारत माता कि जय, भाजपा जिन्दाबाद व मोदी जिन्दाबाद के नारों के साथ रवाना हुए। वहीं विधायक अभिनेष महर्षि अपने समर्थकों के साथ रवाना हुए वहीं दूसरी ओर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इन्दौरिया के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवाना हुए।