भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आज
सरवाड़। कस्बे में सोमवार को गांधी चौक में प्रात: 11 बजे भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। शहर महामन्त्री कुशल किशोर सोनी के अनुसार कार्यकर्ता सम्मेलन से पूर्व यहां लिंक रोड़ स्थित सांखला भवन में भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होगा। इस दौरान सरवाड शहर, वीरसावरकर मण्डल ग्रामीण व बजरंग मण्डल ग्रामीण के सभी कार्यकर्ता शामिल होगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शहर में जनसम्पर्क किया जाएगा। इस दौरान गांधी चौक, सदर बाजार, दुधाड़िया बाजार, दरगाह बाजार, सांपला गेट, पुराना अस्पताल, बड़ा मोहल्ला, खिरियां गेट,माली मोहल्ला, कुम्हारों की खिड़की, रेगर मोहल्ला, विजय द्वार, बस स्टैंड होते हुए चुनावी कार्यालय पहुंचकर जनसम्पर्क कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक, पूर्व जिला देहात महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली, चैनसिंह पगारिया, मण्डल उपाध्यक्ष भगवान दास मूंदडा, कैलाश घारू, महामन्त्री कुशल किशोर सोनी, मंत्री दीपक माली, विक्रम खींची, अलादीन राठौड़, रामस्वरूप बड़ीवाल, छोटू भाटी, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र जैन, पार्षद गणेश माली, प्रहलाद मांदोरिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष फूलचंद रेगर, पूर्व मंड़ल अध्यक्ष सूरज रेगर, पूर्व महामन्त्री प्रदीप डोडिया, इमरान आसाम, अध्यक्ष फूलचंद माली, पूर्व पार्षद मयंक मेवाड़ा, पूर्व पार्षद नवीन सोनी सहित पार्टी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई।