सचिवालय के घेराव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं किया जयपुर कूच
दौसा - नहीं सहेगा राजस्थान को लेकर आज जयपुर में सचिवालय के घेराव को लेकर दौसा जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है ना घर में न सड़क में थानों में महिलाओं के साथ अत्याचार दुराचार हो रहे हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पेपर लीक में युवाओं के साथ कुठाराघात हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक एमएलए को विधानसभा का मुख्यमंत्री बना दिया जहा जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सचिवालय में तिजोरी में करोड़ों रुपए मिले हैं यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है इसलिए आज भाजपा कार्यकर्ता जयपुर में सचिवालय का घेराव के लिए रवाना हुए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पी डी शर्मा, प्रदेश भाजपा मंत्री नीलम गुर्जर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, मीडिया प्रभारी दीपक जोशी, सैंथल मंडल अध्यक्ष विशन सिंह गुर्जर ,विशम्बर बासड़ा ,राजेश शर्मा एडवोकेट ,जिला उपाध्यक्ष उर्मिला जोशी,जिला मंत्री किरण डोरियां, जिला मंत्री मंजु जाटव, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष सन्तोष कंवर, लक्ष्मी जांगिड़, पुजा छाबड़ा, सुनिता बैरवा ,रेखा साहु, निलम चड्डा, भागों देवी सैनी ,कमली बैरवा ,अंगुरी साहु ,पार्वती सैनी , सहित बड़ी संख्या में जिले से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर सचिवालय के घेराव के लिए दौसा से रवाना हुए।