भाजपा कार्यसमिति की बैठक 8 फरवरी को
बामनवास/पिपलाई . बामनवास मुख्यालय के पिपलाई में भाजपा मंडल बामनवास कार्यसमिति की बैठक का आयोजन।भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ रामचरण बौहरा ने बताया कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक 8 फरवरी को पिपलाई मुख्य बस स्टैंड स्थित मण्डल कार्यालय पर मुख्य अतिथि सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का उद्घाटन समारोह दोसा में पहुंचने पर एवम् कई विषयों पर चर्चा की जाएगी।बैठक में सभी मंडल कार्यकारिणी सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य,शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र प्रभारी,सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दौसा यात्रा के जिला संयोजक भाजपा नेता केदारलाल मीणा के द्वारा भाजपा मंडल बामनवास के पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल मीणा, बाबूलाल गुर्जर सरपंच गुर्जर बड़ौदा को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के सह संयोजक नियुक्त किया गए है।