भाजपा कार्यसमिति ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित
पार्टी की रीति नीति व संगठन को मजबूत बनाने व आगामी चुनावों को लेकर हुई चर्चा
सूरजगढ़। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को विधायक आवास पर भाजपा कार्यसमिति ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित की गई। मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक के दौरान विधायक सुभाष पूनियां ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति, संगठन को मजबूत बनाने व आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाने की चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, प्रधान बलवान सिंह,भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष अमित बिजारणियां,उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा बबलू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह आसलवास, पूर्व सरपंच चिरंजी लाल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, विक्रम सिंह, सुरेंद्र कुल्हार,सुबेसिंह खरड़िया, विजेंद्र कुमार, शेर सिंह जाखोद, मुंशी सिंह, सत्यवीर खीचड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।