Dark Mode
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने नमो ऐप डाउनलोड किया

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने नमो ऐप डाउनलोड किया

रतनगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी नमो ऐप डाउनलोड अभियान में भागीदारी निभाते हुए नमो ऐप डाउनलोड किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात का 110 वां एपिसोड सुनकर अधिक से अधिक नमो ऐप डाउनलोड करने का संकल्प लिया। भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने बताया कि मोदी के “मन की बात” में नारी शक्ति द्वारा देश के हर क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाने के विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, मनीष महर्षि, विकास सैनी, कैलाश सिंह, किसान सैनी, कार्तिक पंवार, गौतम प्रजापत, सुभाष स्वामी, विशाल स्वामी, मोहित जांगिड, विवेक रेगर, मुकेश वर्मा, संजय सराफ, नन्दकिशोर गौड़ आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!