भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन निवाई में सम्पन्न
मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग की उन्नति एवं विकास हुआ है-जौनापुरिया
टोंक । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा लाभार्थी सम्मेलन शनिवार को डाक बंगला निवाई में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा द्वारा की गई। लाभार्थी सम्मेलन में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग की उन्नति एवं विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सभी किसानों का सम्मान रखते हुए सम्मान निधि का फायदा दे रही हैं। उन्होने राजस्थान की भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी, माफिया राज, अत्याचारी सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर लाभार्थी किसानों से मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के कल्याण हेतु कई योजनाएं लागू की है, जिससे किसान आज अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा कि देश में किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार मिल रहे है। भाजपा किसान हितेषी पार्टी है। राजस्थान में आज भी किसानों को कर्ज माफी होने का इंतजार है, लेकिन राजस्थान सरकार को किसानों से कोई मतलब नहीं है। यह सरकार सिर्फ झूंठे वादे करती है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, पूर्व प्रधान ममता जाट, निवाई विस्तारक रोशन शर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, नंद लाल गुर्जर, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी, मनोज पाटनी, राजेश कसाना, राजेन्द्र सराधना, विनय सिंह ताखर, गणेश चौधरी एवं मदन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।