Dark Mode
गंगापुर में भाजपा का बूथ शक्ति अभियान कार्यशाला आयोजित

गंगापुर में भाजपा का बूथ शक्ति अभियान कार्यशाला आयोजित

गंगापुर. भारतीय जनता पार्टी बूथ शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन आज विधानसभा क्षेत्र सहाड़ा के कार्यकर्ताओं के मध्य स्थानीय सोहस्ती वाटिका में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रमोद सामर प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य अतिथि डॉ बीआर चौधरी पूर्व विधायक सहाड़ा एवं विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र अहीर विस्तारक विधानसभा क्षेत्र सहाड़ा रहे। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र सहाड़ा के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, नमो वॉलिंटियर्स और शक्ति केंद्र संयोजक अपेक्षित रहे। कार्यक्रम में बूथ सशक्तिकरण अभियान के विधानसभा क्षेत्र संयोजक इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा ने सशक्तिकरण के माध्यम से मंडल सशक्तिकरण की रचना बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का तरीके बताएं। विस्तारक प्रकाश चंद्र ने प्रदेश और केंद्र की संगठन योजना के अनुसार काम करते हुए पार्टी को जन जन तक पहुंचाने और इसके माध्यम से विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प दिलाया। जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल गाडरी ने 6 अप्रैल स्थापना दिवस को घर-घर भाजपा ध्वज फहराने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया। विधानसभा संयोजक नाथू लाल शर्मा ने 4 अप्रैल के जनाक्रोश महाघेराव में कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक संख्या लाने का आव्हान किया। मुख्य वक्ता प्रमोद सामर ने अपने रोचक अनुभवों से कार्यकर्ताओं को बांधते हुए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को घर-घर पैठ बनाने और जनता से सीधे संपर्क के द्वारा उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने के गुर सिखाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले डॉक्टर बीआर चौधरी ने सभी मंडल कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए पार्टी को विजयश्री सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन गंगापुर नगर मंडल महामंत्री अरविंद चौधरी ने किया किया। आगंतुकों का आभार नगर मंडल अध्यक्ष शिव लाल जीनगर ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूप लाल जाट, पूर्व प्रधान कमलेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह राणावत, रघुवीर सिंह चुंडावत, गोवर्धन लाल गुर्जर, सुरेश शर्मा, उप प्रधान रतन लाल जाट, पूर्व उप प्रधान शंकर सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रुईया, सुरेश तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्यापुरी गोस्वामी, दया सैनी, भाजयुमो अध्यक्ष लखन माली एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सहाड़ा भाजपा विवादों में-सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा में विवाद पीछा का नाम नही ले रहा है। कभी और आज भाजपा नेता कैलाश - पर्वत की सदाबहार जोड़ी की अनदेखी चर्चा का विषय राजनीतिक गलियारों में बन जाती है तो आज बूथ सम्मेलन को लेकर बैठक में भी मंच पर बिठाने का नया विवाद सहाड़ा भाजपा में जोरदार चर्चा बटोर रहा है। दरअसल मंच संचालन नगर महामंत्री अरविंद चौधरी द्वारा किया जा रहा था।पार्टी गाइडलाइंस में मंच पर वांछित पदाधिकारीयो के बैठक में आने के बाद देरी से आये विधायक उम्मीदवार रहे रुपलाल जाट ने उन्हें मंच पर स्थान नही देने को लेकर बवाल काटा तब कार्यकर्ताओं ने शोर शराबा खड़ा कर दिया। बाद में संचालन कर रहे अरविंद चौधरी भी आम कार्यकर्ताओं के मध्य आकर बैठ गए तो रायपुर भाजपा मंडल के भैरू सिंह ने एतराज जताया और चौधरी को मंचासीन होने की मांग रखी। मामला ज्यादा बिगड़ते देख गंगापुर नगर मण्डल पूर्व अध्यक्ष संजय रुईया ने मोर्चा संभाला और सभी कार्यकर्ताओं को शांत करके बैठक को सुचारू करवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!