भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया
फलोदी . भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज जोधपुर देहात उत्तर जिला भाजपा ने ‘कमल संकल्प दिवस’ के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया साथ ही स्थापना दिवस पर बूथ अध्यक्षों की बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नारायण लाल पंचारिया, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक रतन मेघवाल,ओम बोहरा, जे.पी जोशी, पप्पुराम जाणी, शिवकुमार व्यास, सुनिल कुमार बुरड़, श्याम काछबाणी, विस्तारक श्रवण कुमार, माणक सुथार, गवरादेवी व्यास, अनामिका थानवी, मोती पुरोहित, सीमा चौहान, कविता दवे, मनोज पुरोहित, देवप्रकाश भार्गव, कृष्णकांत चाण्डा, श्याम सुन्दर बोहरा, सुनिल कुमार व्यास, मुरली पुरोहित, जयप्रकाश बोहरा, जगदीश पालीवाल, सौरव बोहरा, महेश थानवी, बालकिशन, जुगल किशोर गुचिया, अभय सुथार, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।