विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी- चोधरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी
धर्म कांटा क्षेत्र में पूर्व मंत्री का अभिनंदन हुआ
पीपाड़ शहर . पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी ने कहा कि अशोक गहलोत खोखले दावे कर रहे है वह बार-बार जनता के बीच कह रहे हैं कि सरकार रिपीट होगी ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं जो केंद्र से लेकर जिले, तहसील, गांव व ढाणी तक पहुंच रही है मोदी की लोकप्रियता व उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह तो आलाकमान ही तय करेगा पत्रकारों द्वारा उनके 2024 में नागौर से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बात कही तो उन्होंने कहा जैसा पार्टी निर्णय लेगी आदेश देगी उसी के अनुसार चुनाव लड़ा जाएगा। बुधवार को सी आर चौधरी नागौर के धर्म कांटा बोरुंदा पर पहुंचने पर माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान मेड़ता रोड के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र लटियाल, भाजपा युवा नेता विक्रम जाजड़ा मेड़ता रोड, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल कंवलादा, महिपाल कंवलादा, ऋषिटाक, ओमप्रकाश उड़द, गोपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रकाश गहलोत, दिनेश नाथ योगी व पूर्व चेयरमैन मेड़ता सिटी के नवरत्नमल संघवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।