कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
राकेश जांगिड़ का जन्म दिवस धूमधाम से मनायेंगे भाजपाई
तारानगर . 12 मार्च को होने वाले होली स्नेह मिलन व कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को तारानगर के वर्षा अतिथि भवन में कप्तान करणीसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। राजेंद्र जोईया ने बताया कि 12 मार्च को क्षेत्र के ओसवाल पंचायत भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके बारे में बैठक में रणनीति इस बनाई व कमेटी बनाई गयी। 12 मार्च को केंद्र व प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल होंगे तथा इस दिन तारानगर के भाजपा नेता राकेश जांगिड़ का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा जो ऐतिहासिक होगा। बैठक में ताराचंद कस्वां को कार्यक्रम का संयोजक, बजरंग सैनी, मोहम्मद तैयब, पार्षद शिव कुमार शर्मा को कार्यक्रम का सह संयोजक बनाया गया। बैठक के दौरान रणजीतसिंह तंवर, मनफूल बैद, सरपंच प्रतिनिधि सुमेर सिंह, सुरेंद्र, अशोक सहारण, मदन नायक,भादर रेपस्वाल, विक्रमसिंह भाटी, बाबूलाल मेहरा, पार्षद, पूर्व सरपंच सुरेंद्र कस्वां, जगदीश सैनी, मनीष शास्त्री, लालचंद जांगिड़, फारूख, दिलावर, पंकज जांगिड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।