Dark Mode
 बिकानेर जनसभा को लेकर भाजपाइयों की बैठक आयोजित 

 बिकानेर जनसभा को लेकर भाजपाइयों की बैठक आयोजित 

 
रतनगढ़ ।  बीकानेर के नौरंगदेसर में आगामी 8 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र में नई परियोजना का उदघाटन करेगे। विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर  विधानसभा क्षेत्र की बैठक स्थानीय पौद्दार गेस्ट हाउस में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने ली | मंचस्त अतिथियों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा ने कहा कि रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र पार्टी कार्यक्रमों में हमेशा अव्वल रहता है। हर कार्यक्रम में अपने निर्धारित लक्ष्य से बढ़कर दम-ख़म दिखाता है। अतः इस उत्साह के भाजपा का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसमर्थन हासिल करें। हजारो की संख्या में पहुंचकर जनसभा को सफल बनाएं। बैठक में विधायक अभिनेश महर्षि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 8 जुलाई को बीकानेर के नौरंगदेसर में आयोजित विशाल जनसभा को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेगे | एवम क्षेत्र को कई नई परियोजना की सौगात भी देंगे। महर्षि ने कहा कि भाजपा प्रदेश एवम जिला नेतृत्व ने रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए, जो लक्ष्य निर्धारित किया है। उसे पूरा करने के लिए हम सब भाजपा कार्यकर्त्ता पूर्ण मनोयोग से तैयारियों में जुटे हुए है। बैठक को पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे सम्भाग बीकानेर आ रहे अतः हमारा दायित्व है एकजुटता के अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इन्दौरिया ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी की सभा में अधिक से अधिक भाजपाई को चलने का आह्वान किया। बैठक को भागीरथ सिंह राठौड़ व अर्जुनसिंह फ्रांसा ने भी सम्बोधित किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव भगवान कम्मा, जिप सदस्य सन्तोष तालनिया, , मदनलाल सैनी, राजकुमार सोनी, भरत सैनी, बंशीधर स्वामी, मदन सिंह सांगासर, रामेश्वर बिस्वा, दीनदयाल सोनी, हनीफ खत्री,स्वरुप सिंह सेहला,पवन बोथरा, गिरधारी कांटीवाल, जयराम जांगिड, विक्रम सिंह मालपुर, भवानी सिंह राजपुरोहित, छापर नपा अध्यक्ष श्रवण माली, गोपाल मारू,महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम शर्मा, पार्षद लालचंद प्रजापत, प्रदीप सैनी, सलीम खान, सुशील इन्दौरिया, नन्दलाल सुरोलिया सहित कई भाजपाई उपस्थित थे। मंचीय संचालन महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!