Dark Mode
 भाजपा के देशव्यापी मन्दिर स्वच्छता अभियान का आगाज

 भाजपा के देशव्यापी मन्दिर स्वच्छता अभियान का आगाज

रतनगढ़। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 14 - 22 जनवरी तक तीर्थ स्थलों व मंदिरों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोमजी सुनार के कुएं के पास स्थित श्री बालाजी मंदिर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। भाजपा शहर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गायों को चारा खिलाकर गौसेवा भी की गई । इस अवसर पर भाजपा के अर्जुन सिंह फ्रांसा, शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी,दीनदयाल पारीक,गोपालकृष्ण शर्मा,हनीफ खत्री,सुगनचंद मंडार,रमेश ठठेरा,राधेश्याम स्वामी,स्वरूप सिंह सेहला,जयकान्त बिंवाल,राजकुमार महर्षि,निरंजन रुन्थला,परमेश्वर मेघवाल,महावीर महर्षि,श्रीकृष्ण सैनी,पवन मौसूण,अरविन्द मिश्रा,ओम मनोहर स्वामी,विकास सैनी,मनीष महर्षि,कैलाश सिंह आदि  उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!