Dark Mode
भाजपा के प्रतापपुरी विजयी, कांग्रेस के शाले मोहम्मद हारे

भाजपा के प्रतापपुरी विजयी, कांग्रेस के शाले मोहम्मद हारे

पोकरण. सरहदी जिले की पोकरण विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है। गौरतलब है कि जैसलमेर विधानसभा सीट से भी भाजपा के छोटूसिंह भाटी विजयी हुए है। वहीं, पोकरण से भाजपा प्रत्याशी प्रतापपुरी ने कांग्रेस प्रत्याशी शाले मोहम्मद को 34 हजार 711 मतों से हराया है। इस विधानसभा सीट के चुनाव में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा के प्रत्याशी प्रतापपुरी को 111496 और कांग्रेस के प्रत्याशी शाले मोहम्मद को 76785 वोट मिले है। इस तरह जैसलमेर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। पोकरण विधानसभा में कुल 2 लाख 23 हजार 881 मतदाता है। जिनमें से 1 लाख 96 हजार 541 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। पोकरण में 87.79 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी तकदीर के वोट रविवार को खुलेंगे। सीमांत जिले में 3 लाख 92 हजार 489 मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग किया। जैसलमेर विधानसभा में 77.56 और पोकरण क्षेत्र में 87.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस तरह से जिले में कुल 82.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!