भाजयुमो ने यूथ - 20 कार्यक्रम का आयोजन किया
फलोदी- भाजपा युवा मोर्चा द्वारा यूथ- 20 कार्यक्रम के तहत रविवार को फलौदी में बापू नगर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल कार्यक्रम में बताया कि यूथ:20 , जी - 20 कार्यक्रम के तहत एक आधिकारिक सहभागी समूह है, जो जी - 20 देशों के युवाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करता है। यूथ:20 सहभागी समूह में भारत का मुख्य फोकस जी 20 सहित विश्व के युवा लीडरों को एक मंच प्रदान करना है । जहाँ से वह अपने विचारों का आदान प्रदान कर सके। जिला प्रभारी मोती पुरोहित ने बताया कि यूथ :20 का मुख्य उद्देश्य विश्वस्तर पर युवाओं को बढ़ावा देना है। इस मंच से जी 20 देशों के यूथ सहित भारत द्वारा आमंत्रित अतिथि देशों के युवा भी अपने विचारों और अनुभवों को साझा कर सकेंगे। ऐसे कार्यक्रमों के योजना से नई पीढ़ी में लीडरशिप का विकास होगा ।जो उन्हें आगे चलकर अपने देश या किसी बड़े संगठन के नेतृत्व के लिए तैयार करेंगे। चौपाल संचालन कार्यक्रम सहप्रभारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दुर्गेन्द्र सिंह ईन्दा ने किया मुख्य वक्ता विक्रमादित्य सिंह आमला, सुखराम ज्याणी, भाजयुमो शहर अध्यक्ष कृष्णकांत चांडा, मुकेश सियाक, आनंदसिंह, आजाई सुथार, विजय माली, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।