Dark Mode
ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, एवीएस की टिम रही विजेता

ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, एवीएस की टिम रही विजेता

बिजौलियां। मांडलगढ़- बिजौलियां ब्लॉक स्तरीय(19 वर्षीय छात्र) क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार को रा.उ.मा.वि. के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में सांवललाल पुरोहित धार्मिक एवं पूर्त न्यास के कमलेश सनाढ्य की ओर से प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों, पीटीआई और दल प्रभारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में दोनों ब्लॉक की 13 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मैच महात्मा गांधी स्कूल थडौदा और एवीएस स्कूल बिजौलियां के बीच खेला गया , जिसमें एवीएस स्कूल की टीम विजेता रही। समापन समारोह में सांवललाल पुरोहित ट्रस्ट के कमलेश सनाढ्य, सुनील जोशी, प्रेम सिंह हजूरी, अमरसिंह राठौड़, सोहराब हुसैन, ओमप्रकाश धोबी, केदार मीणा, अल्ताफ हुसैन, मधुसूदन जोशी, भूपेश धाकड़, कैलाश धाकड़ सहित शा0शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।सीबीईओ और प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने भामाशाह और अतिथि टीमों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!