Dark Mode
ब्लॉक स्तरीय किशोरी शैक्षणिक मेले का आयोजन

ब्लॉक स्तरीय किशोरी शैक्षणिक मेले का आयोजन

चूरू। ज्ञान ज्योति आईटीआई महाविद्यालय में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमदत्त सहारण के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
मेले में समस्त ब्लॉक के विद्यालयों ने भाग लिया। प्रथम जोन के 6 से 8 वर्ष आयु वर्ग में रा बा उ प्रा वि आसलखेडी व 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग से रा उ मा वि बुंटिया, द्वितीय जोन के 6 से 8 वर्ष आयु वर्ग में रा उ प्रा वि बुंटिया व 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग में रा उ मा वि देपालसर विजेता रहे।
तृतीय जोन के 6 से 8 वर्ष आयु वर्ग में रा ऊ प्रा वि आसलखेड़ी व 9 से 12 वर्ग में रा पारख उ मा वि विद्यालय चूरू विजेता रहे।
इस मेले का उद्देश्य बच्चों में स्वयं करके सीखने का गुण विकसित करने के साथ आनंद युक्त शिक्षा प्राप्त करना, बेहतर परिणाम प्राप्ति है। कार्यक्रम में तारा अधाना, नीतू, उर्मिला चौधरी, निवेदिता पारिक, कृष्णा कंवर, सुर्मिला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एसीबीओ खालिद अली तुगलक, आर पी श्याम सुन्दर पूनिया, आबिद खान आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!