पंचायत समिति के वीसी रूम में हुआ ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन
रतनगढ़। ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन पंचायत समिति के वीसी रूम में उपखंड अधिकारी अमित वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई में शहर से लोगों ने नगरपालिका में पट्टे वितरण में अव्यवस्थाओं व भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें की। साथ ही शहर की सीवरेज की लाइन हल्की बरसात में भी ब्लॉक हो जाती है और सीवरेज के चेंबर के ढक्कन खुल जाते हैं तथा गंदगी सड़कों पर फैल जाती है, जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने बिजली पानी सहित कुल 25 समस्याओं से अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने संम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कर प्रार्थी को अवगत कराने व पोर्टल पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक को वीसी के माध्यम से जयपुर से भी मोनिटरिंग किया गया। बैठक में तहसीलदार गिरधारीसिंह, बीसीएमओ डॉ मनीष तिवाड़ी, नगरपालिका कार्यवाहक ईओ विकास मीणा सहित समस्त विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।