ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन
तारानगर . तारानगर के माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय के सभा भवन में मंगलवार को उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार भड़िया की अध्यक्षता व सीबीइओ डॉक्टर सुमन जाखड़ के मुख्यातिथ्य में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन हुआ जिसमें कलाक़ारो द्वारा लोक कलाओं को बढ़ावा देने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एसीबीइओ भागचंद सोलंकी ने बताया कि तारानगर ब्लॉक में कुल 22 प्रतियोगिता में कुल 736 पंजीकरण हुए जिसमें 120 कलाक़ारों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लोक कलाक़ारों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी संत कुमार मीणा, मोहरसिंह ज्याणी, डॉक्टर मोहनलाल भाकर, भगवती वर्मा, हेतराम किरोड़ीवाल, पालाराम जिंदल, विश्वनाथ भाटी, मोहनलाल झाझड़िया, रामनिवास बेनिवाल, सुनिता बेनिवाल, अनिल कस्वां आदि उपस्थित रहे। गोपीराम सहारण व भागचंद किरोड़ीवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।