रक्तदान शिविर का आयोजन
टोंक । इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं शहीद हनुमान देवेंदा जीवनदाता टीम के संयुक्त तत्वाधान में शहीद हनुमान देवेंद्र की पुण्यतिथि के अवसर पर सआदत अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद हनुमान देवेंदा जीवनदाता टीम के सदस्य जीतराम चौधरी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी जीवनदाता टीम के सदस्यों द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सोमवार को रक्तदान का आयोजन कर शहीद हनुमान देवेन्द की पुण्यतिथि मनाई, रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्तदान एकत्र किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव हनुमान सिंह सोलंकी ने बताया कि रक्तदान महादान है, इससे आपातकाल में लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान रक्तदान करने वाले युवाओं एवं सहयोगी स्टाफ को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से हाइजीनिक किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति सुजीत सिंहल ने युवाओं का हौसला बढ़ाया एवं उप-सभापति रमेश काला ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस दौरान सदस्य बृज बिहारी शर्मा, पं. शैलेंद्र शर्मा, प्रवीण सिंह, डॉ. प्रदीप गहलोत, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हेमराज चौधरी ने सहयोगी अस्पताल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।