Dark Mode
रक्त दान महादान: दौलत फौजदार

रक्त दान महादान: दौलत फौजदार

बयाना। राजस्थान सरकार के प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ के जन्म दिन के उपलक्ष्य में समूचे प्रदेश में रक्त दान शिविर का आयोजन मानव सप्ताह सेवा के रूप में मनाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा भा ज पा नेता वा संरक्षक दौलत सिंह जाट के सानिध्य में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों सहित सर्वसमाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया।जिसमे करीब 503 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ जो एक रिकॉर्ड तोड कार्य है।
भा ज पा नेता दौलत सिंह जाट ने इस मौके लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त दान दुनिया का सबसे बड़ा महादान है जिससे मानव जीवन बचाया जाता है जिसे हर आदमी को स्वीकार करना चाहिए।साथ ही फौजदार ने दानदाताओ को प्रोत्साहित के लिए प्रत्येक दानदाता को बैग भी बांटे।
इस रक्त दान शिविर में भा ज पा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल,पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,भा ज पा उच्चैन मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह, उच्चैन सैन समाज अध्यक्ष अमर सिंह,प्रधानाचार्य ओमप्रकाश,रामकिशन,और लालसिंह जयचोली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!