दो होटल संचालकों में खूनी संघर्ष
बहरोड़। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शनिवार को दो होटल संचालकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनांे होटल संचालक आपस मे भाई भाई ही है। दोनों होटल संचालकों में किसी बात को लेकर पहले तो कहा सुनी हो गई और एक होटल संचालक ने दूसरे होटल संचालक पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमे दूसरे होटल संचालक के तीन व्यक्ति घायल हो गए। हमले के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज जारी है। हेड कांस्टेबल जनार्दन ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रहे हैं।