Dark Mode
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, छलक पड़े आंसू

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, छलक पड़े आंसू

मुंबई। अभिनेता बॉबी देओल चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में होस्ट शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने पिता के जाने से अपने जीवन में आए खालीपन के बारे में बात की।इस दौरान उनकी आंखों में आंसु नजर आए। बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने भावुक होते हुए कहा, “एक बहुत बड़ा पेड़ होता है जिसके नीचे पूरा परिवार बंधा होता है। जब वो चला जाता है तो बहुत खाली-खाली सा लगता है।” इस पर बॉबी देओल ने शेखर सुमन के बेटे के खोने के जख्म पर मरहम लगाते हुए कहा कि उन्होंने भी सालों पहले कम उम्र में अपने बेटे को खोया है। इस जख्म को कभी नहीं भरा जा सकता।
बॉबी ने बताया, “मेरे लिए मेरे पापा बेहद खास थे। वो ऐसे इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी। हमें यह एहसास हमेशा से था। अब जब वो चले गए तो ये दर्द सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। आज भी मैं जहां कहीं जाता हूं, लोग उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं। पापा बहुत स्पेशल थे। उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।”
शेखर सुमन ने धर्मेंद्र की सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के अलावा फार्महाउस पर मिलने वाले हर व्यक्ति चाहे माली हो या घरेलू मददगार सभी से प्यार से बात करते थे। वे बैंगन, मेथी और पराठों जैसी छोटी-छोटी बातों में भी खुशी महसूस करते थे।
धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और आइकॉनिक अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने छह दशकों से अधिक का शानदार करियर बनाया। नवंबर 2025 में 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
बॉबी देओल ने इस दौरान यह भी कहा कि पिता के जाने के बाद जीवन बहुत बदल गया है। हालांकि परिवार अब भी एक-दूसरे का साथ दे रहा है, लेकिन पापा वाली जगह कभी पूरी नहीं हो सकती।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!