Dark Mode
सुनसान पड़ी होटल में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

सुनसान पड़ी होटल में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

टोंक। पुरानी टोंक थाना क्षैत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाई-वे पर स्थित एक सुनसान पड़ी होटल में बीती रात संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के मेहंदीबाग निवासी राजेश सैनी के रूप में हुई है, जो एक दिसंबर से घर से लापता था। पुरानी टोंक थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि रविवार शाम को अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि  हाई-वे के पास ब्लैक बंजारा नामक सुनसान पड़ी होटल के बेसमेन्ट में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है, तत्पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को सआदत अस्पताल पहुंचाकर जहां उसकी पहचान नहीं होने से उसे मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया आदि के माध्यम से इसकी पहचान कराने के प्रयास किए गये। आखिऱकार देर रात को शव की पहचान  राजेश सैनी पुत्र मुन्नालाल (28) मेहंदी बाग निवासी मालियों की गली के रूप में हुई जो कशीदेकारी का काम करता था, जो 1 दिसम्बर से घर से लापता था। शव की शिनाख्त होने पर परिजनों की मौजूदगी में शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उन्होने बताया कि मृतक के गले व शरीर पर चोट के निशान पाये जाने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताने पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!