Dark Mode
रोडवेज कर्मियों को दीपावली पर बोनस का तोहफा, महंगाई भत्ता भी बढ़ाया

रोडवेज कर्मियों को दीपावली पर बोनस का तोहफा, महंगाई भत्ता भी बढ़ाया

जयपुर । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर तोहफा देते हुए बोनस की घोषणा की है। साथ ही महंगाई भत्ते को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि प्रतिमाह 21 हजार रुपए तक वेतन या दैनिक भत्ता प्राप्त करने कार्मिकों को अधिकतम 7 हजार रुपए बोनस देय होगा। यह बोनस निगम में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कम से कम 30 कार्य दिवसों तक कार्य करने वाले नियमित कर्मचारियों को देय होगा। वहीं रोडवेज प्रबंधन द्वारा जारी एक अन्य आदेश के अनुसार निगम कार्मिकों के महंगाई भत्ते को भी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया गया है। यह वेतन वृद्धि एक जुलाई, 2024 से लागू होगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!