किताबें सच्ची मित्र होती है, किताबें कभी झूठ नहीं बोलती: प्रधानाचार्य सत्तार खान
कुचेरा। शहर के निकटवर्ती ग्राम गाजू में लाइब्रेरी डे के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाइब्रेरी की उपयोगिता सिद्ध करने हेतु सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विज्ञान, इतिहास, भूगोल ,समसामयिकी एवं विभिन्न विषयों का समावेश किया गया। परीक्षा के बाद में लाइब्रेरी को सजाकर लाइब्रेरी का निरीक्षण समस्त विद्यार्थियों को करवाया गया और किताबों को अपना सच्चा मित्र बनाने की हिदायत दी गई। अवसर पर पुस्तकालय प्रभारी श्रीपाल छरंग और अमित कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें प्रदान की और पढ़ने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सत्तार खान कायमखानी ने बताया कि अपने जीवन में महापुरुषों की जीवनियां और उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए किताबें पढ़ने अति आवश्यक हैं,किताबें सच्ची मित्र होती है, किताबें कभी झूठ नहीं बोलती, अतः स्वाध्याय की प्रवृत्ति डालकर रोजाना पुस्तकों पढ़ें और अपने सहपाठियों को भी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें।